
दिल्ली में पुराने वाहनों पर चला प्रशासन का डंडा, उम्र पूरी कर चुकी 16 गाड़ियां जब्त
AajTak
दिल्ली में 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को ईंधन नहीं मिलेगा, जिससे 62 लाख गाड़ियों पर असर पड़ेगा. पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं, जो पुरानी गाड़ियों की पहचान कर उन्हें जब्त करेंगे और चालान काटेंगे.
देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के ख़िलाफ़ रेखा सरकार ने जंग तेज कर दी है. आज (मंगलवार) से ईंधन स्टेशनों पर 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीज़ल गाड़ियों को डीज़ल नहीं देने का अभियान शुरू हो चुका है. इसका मकसद है कि पुराने गाड़ियों की वजह से राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण की स्तर को कम किया जाए.
दिल्ली के सभी ईंधन स्टेशनों पर बैनर लगाए गए हैं, ताकि वाहन मालिकों इस अभियान के बारे में अवगत कराया जा सके. इन पर लिखा है, '01.07.2025' से अवधि समाप्त वाले वाहनों अर्थात् 15 वर्ष पुराने पेट्रोल और 10 वर्ष पुराने डीज़ल वाहनों को ईंधन नहीं दिए जाएगा! आदेशानुसार दिल्ली सरकार'.
ईंधन स्टेशनों पर कैमरे भी लगाए गए हैं, जिसके ज़रिए ऐसे वाहनों की पहचान की जा सकेगी जिन्हें पेट्रोल/डीज़ल नहीं देना है.
पुराने वाहनों को ईंधन न देने का क़ानून फ़िलहाल सिर्फ दिल्ली में लागू किया गया है. जल्द ही इसे एनसीआर में लागू किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 350 पेट्रोल पंपों पर पहरा, 100 पर पुलिस तैनात... दिल्ली में उम्र पूरी कर चुकीं 62 लाख गाड़ियों पर संकट
आजतक संवाददाता अरविंद ओझा ने स्पेशल कमिश्नर ट्रैफिक अजय चौधरी से बातचीत की है. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीज़ल गाड़ियों को ईंधन नहीं दिया जा रहा है. इसके लिए ईंधन स्टेशनों पर एमसीडी, दिल्ली पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका पालन हो रहा है. आज ऐसे 16 गाड़ियों को जब्त किया गया है, जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










