
दिल्ली में पिता ही निकला बेटी का कातिल, पेपर काटने वाली ब्लेड से काटकर मार डाला
AajTak
दिल्ली में एक लड़की की हत्या के मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में मृत लड़की के पिता को गिरफ्तार किया है. दरअसल, पिता ने ही बेटी की पेपर काटने वाली ब्लेड से बेरहमी से हत्या कर दी थी. बताया जाता है कि वह बेटी की खुद की मर्जी से शादी करने की जिद से परेशान था.
दिल्ली में रविवार रात तकरीबन 9 बजे के करीब रोहिणी जिले के कंझावला थाने में एक एक लड़की के कत्ल की कॉल मिली. कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम कंझावला के उस खेत में पहुंची जहां से कॉल आई थी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने देखा की खेत में एक लड़की खून से लथपथ हालत में पड़ी है. लड़की के शरीर पर कट के कई निशान थे.
पुलिस ने तुरंत लड़की को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आरोपियों को कड़ने के लिए पुलिस के सामने सबसे पहला सवाल ये था कि वो मृत लड़की की पहचान करे. पुलिस को पता लगा कि लड़की किसी के साथ कैब में कंझावला तक आई थी. फिर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कैब ड्राइवर की डिटेल निकाली और ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर पुलिस की लड़की पहचान कर ली गई.
लड़की दिल्ली के प्रेम नगर इलाके की रहने वाली थी और वारदात के वक्त उसके साथ उसके पिता नंद किशोर में मौजूद थे. फिर पुलिस ने नंद किशोर के मोबाइल की लोकेशन निकाली और फिर नंद किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में नंद किशोर ने अपनी बेटी के कत्ल की बात मानी और बताया कि वह खिड़की में शीशा लगाने का काम करता है और उसने अपनी बेटी का कागज काटने वाले ब्लेड से गला रेतकर मार दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ में नंद किशोर ने कहा कि उसकी बेटी अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी. इसी बात को लेकर वह हमेशा झगड़ा करती थी. इसकी वजह से गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










