
दिल्ली में पकड़े जा रहे हैं पुराने वाहन, इस साल जब्त की गईं 8444 गाड़ियां
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 में एक फैसले में दिल्ली में 10 और 15 साल से अधिक पुराने डीजल और पेट्रोल के वाहनों पर बैन लगा दिया था. इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने सड़कों पर प्रदूषण फैलाने वाले इन पुराने वाहनों को जब्त करना शुरू कर दिया है. 2022-2023 में 8,444 पुराने वाहनों को जब्त किया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुराने वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार ने अब तक 8,400 से अधिक वाहनों को जब्त किया है. जब्त किए गए इन वाहनों की संख्या पिछले साल जब्त किए गए वाहनों की तुलना में 188 फीसदी अधिक है. सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 में एक फैसले में दिल्ली में 10 और 15 साल से अधिक पुराने डीजल और पेट्रोल के वाहनों पर बैन लगा दिया था. इसके साथ ही अदालत ने कहा था कि उनके आदेश का पालन नहीं करने वालों के वाहन जब्त किए जाएंगे.
इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने सड़कों पर प्रदूषण फैलाने वाले इन पुराने वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की है और इन्हें जब्त करना शुरू कर दिया है. सरकारी डेटा के मुताबिक, 2022-2023 में 8,444 पुराने वाहनों को जब्त कर लिया गया था. जबकि 2021-2022 में जब्त किए गए वाहनों की संख्या 2,931 थी.
2022 में बिना पीयूसीसी 23,212 वाहन सड़कों पर चले
डेटा से पता चलता है कि 2022-2023 में प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) के बिना 23,212 वाहन सड़कों पर चलते पाए गए. जबकि 2021-2022 में यह संख्या 29,570 थी.
बता दें कि 2022-2023 में कुल 60,36,207 पीयूसीसी जारी किए गए. जबकि 2021-22 में यह संख्या 42,25,946 थी.
हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सुप्रीम कोर्ट के 2018 के आदेश के बाद से इस साल 17 अक्तूबर के बीच दिल्ली में लगभग 53.38 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है. इनमें से 46 लाख से अधिक वाहन पेट्रोल इंजन के थे.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








