
दिल्ली में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 31 दिसंबर को इन रूट्स पर जाने से बचें
AajTak
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि 31 दिसंबर को रात 8 बजे से नए साल के जश्न के समापन तक कनॉट प्लेस में कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे, ये सभी निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर लागू होगा. कनॉट प्लेस के पास पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीमित पार्किंग स्थान उपलब्ध होगा. अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को टो किया जाएगा और उनके खिलाफ एक्शन होगा.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर 31 दिसंबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली में हमेशा की तरह न्यू ईयर पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा. नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के लिए कनॉट प्लेस इलाके में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास के इलाकों के लिए विशेष यातायात की व्यवस्था की है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि 31 दिसंबर को रात 8 बजे से नए साल के जश्न के समापन तक कनॉट प्लेस में कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे, ये सभी निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर लागू होगा. कनॉट प्लेस के पास पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीमित पार्किंग स्थान उपलब्ध होगा. अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को टो किया जाएगा और उनके खिलाफ एक्शन होगा.
कनॉट प्लेस की ओर आने वाले वाहनों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड- दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, मुंजे चौक (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन) के पास चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोले मार्केट, GPO, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड- फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन, विंडसर प्लेस से आगे आने की अनुमति नहीं होगी. वैध पास रखने वालों को छोड़कर कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी सर्कल में किसी भी वाहन यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी.
पार्किंग व्यवस्था (कनॉट प्लेस के लिए)
- गोले डाक खाना के पास -काली बाड़ी मार्ग - पंडित पंत मार्ग - भाई वीर सिंह मार्ग -AIR के पीछे रकाब गंज रोड पर पटेल चौक के पास - कोपरनिकस मार्ग पर मंडी हाउस के पास बड़ौदा हाउस तक - डी.डी. पर मिंटो रोड के पास- उपाध्याय मार्ग और प्रेस रोड क्षेत्र -आर.के. आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त रोड और बसंत रोड पर पहाड़गंज की ओर पंचकुइयां रोड के पास -कोपरनिकस लेन पर के.जी. मार्ग-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग के पास और साथ ही के.जी. मार्ग से सी. हेक्सागन की ओर - बंगाली मार्केट के पास- बाबर रोड और तानसेन मार्ग पर - विंडसर प्लेस के पास - राजेंद्र प्रसाद रोड - रायसीना रोड - पेशवा रोड पर गोले मार्केट के पास, भाई वीर सिंह मार्ग और आर.के. आश्रम रोड के साथ सर्विस रोड - जंतर-मंतर रोड, रायसीना रोड पर बूटा सिंह के पास
इंडिया गेट पर नए साल की पूर्व संध्या पर वाहनों पर प्रतिबंध

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










