
दिल्ली में नेपाली नागरिक पेड़ पर चढ़ा...फिर जाल में गिरा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
AajTak
दिल्ली की सरोजिनी नगर बाजार में एक नेपाली नागरिक ने पेड़ पर चढ़कर कई घंटे उत्पात मचाया. ये नजारा देख स्थानीय दुकानदारों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माना. उतरने के बजाय वो ऊपर की ओर चढ़ता चला जा रहा था. इसी दौरान वो डाल टूट गई जिस पर वह खड़ा था.
राजधानी की सरोजिनी नगर बाजार में बुधवार शाम को हड़कंप मच गया. इसकी वजह थी एक नेपाली नागरिक का पेड़ पर चढ़ना. देखते ही देखते लोगों का हुजूम लग गया. कोई घटना को वीडियो में कैद करने में मशगूल दिखा तो कोई उससे नीचे उतरने की अपील.
धादिंग जिले का रहने वाला है गौरलतब है कि शाम करीब 5 बजे नेपाल के धादिंग जिला निवासी रेशम बहादुर सिलवाल सरोजिनी नगर बाजार आया. अचानक वह पीपल के पेड़ पर चढ़ने लगा. ये नजारा देख स्थानीय दुकानदारों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माना.
काफी देर लोगों को छकाया इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. अब पुलिस, स्थानीय दुकानदार व मौजूद अन्य लोगों ने उससे नीचे उतरने की अपील की. लेकिन उतरने के बजाय वो ऊपर की ओर चढ़ता चला जा रहा था. ये हाईवोल्टेज ड्रामा घंटों चला.
डाल टूटी और जाल में आकर गिरा इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. उससे ऐसा करने के पीछे की वजह पूछी. उसने पेड़ के ऊपर से ही बताया कि वह चार दिन पहले नेपाल से आया था. सरोजिनी नगर बाजार में उनका कोई परिचित नहीं है. वो जवाब देता जा रहा था और ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा था.
इसी दौरान वो डाल टूट गई जिस पर वह खड़ा था. इससे वह सीधे रेस्क्यू टीम के जाल में गिरा. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि वह दिमागी रूप से बीमार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










