
दिल्ली में नहीं चला AAP-कांग्रेस गठबंधन का जादू? समझें- BJP क्यों लगा सकती है हैट्रिक
AajTak
इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया और दिल्ली के अपने मौजूदा सात सांसदों में से छह का टिकट काट दिया था. उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया गया. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल चार जून को सही साबित हुए तो बीजेपी की ये स्ट्रैटेजी पार्टी के लिए कारगर साबित होगी.
लोकसभा चुनाव में सात चरणों की वोटिंग हो गई है. चार जून को मतगणना होगी. इससे पहले इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के नतीजों से पता चला है कि दिल्ली में बीजेपी क्लीन स्विप कर सकती है. बीजेपी के लिए ये संभावित जीत उल्लेखनीय है क्योंकि पहली बार पार्टी का मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से है.
ऐतिहासिक रूप से बीजेपी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को हराने में कामयाब होती दिख रही है. हालांकि, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीती थी. एग्जिट पोल से पता चला है कि पार्टी की जीत का ये ट्रेंड इस बार भी जारी रह सकता है और पार्टी सभी सातों सीट जीत सकती है. लेकिन ऐसी भी संभावना बन सकती है कि बीजेपी को दिल्ली में सात में से एक सीट पर हार का सामना करना पड़े.
बता दें कि इस बार चुनाव में बीजेपी ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली के अपने मौजूदा सात सांसदों में से छह सांसदों का टिकट काट दिया था. उनकी जगह नए चेहरों को टिकट दिया गया. अगर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल चार जून को सही साबित हुए तो बीजेपी की ये स्ट्रैटेजी पार्टी के लिए कारगर साबित होगी.
बीते एक दशक में एंटी इनकम्बेंसी का मुद्दा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहा. हर्ष वर्धन, मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, परवेश साहिब सिंह वर्मा जैसे नेताओं का टिकट काटकर बीजेपी ने जोखिम उठाया और मतदाताओं से दोबारा कनेक्ट करने की कोशिश की.
एग्जिट पोल की मानें तो बीजेपी की सफलता में शहरी मध्यवर्गीय वर्ग के मतदाताओं का समर्थन और मोदी इफेक्ट का बहुत बड़ा हाथ हो सकता है. वहीं, शहरी इलाकों के मतदाताओं का ध्यान बीजेपी की तरफ करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील की एक बड़ी भूमिका हो सकती है.
सातों सीटों पर किस-किसके बीच है मुकाबला?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










