
दिल्ली में नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 91,000 से ज्यादा नकली पाउच किए जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने इब्राहिमपुर गांव में नकली ENO बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से 91,257 नकली ENO पाउच, 80 किलो कच्चा माल, पैकिंग मशीन और ब्रांडेड स्टिकर बरामद किया और फैक्ट्री को सील कर दिया है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इब्राहिमपुर गांव में एक नकली ENO बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने अवैध फैक्ट्री से 91,257 नकली ENO पाउच, कच्चा माल, पैकिंग मशीन और ब्रांडेड स्टिकर समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया है.
पुलिस ने बताया, इस संबंध में Glaxo Smith Kline Pharmaceuticals Ltd. के अधिकृत प्रतिनिधि यशपाल सप्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि इब्राहिमपुर गांव के रहने वाले दो लोग वैध उत्पादन का दिखावा कर नकली ENO तैयार कर रहे है, जिसे बाजार में असली के नाम पर बेचा जा रहा है. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरी फैक्ट्री को सील कर दिया.
आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान इब्राहिमपुर गांव निवासी 45 वर्षीय संदीप जैन और 23 वर्षीय जितेंद्र उर्फ छोटू के रूप में हुई है. क्राइम ब्रांच की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि ये नकली माल बाजार में कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था और इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं.
80KG कच्चा माल बरामद
पुलिस ने बताया कि अवैध फैक्ट्री से 91,257 नकली ENO मार्का उत्पाद के सैशे, नकली ENO बनाने में इस्तेमाल होने वाला 80 किलो कच्चा माल बरामद किया है. पुलिस ने 13.080 किलो ENO मार्का प्रिंटेड रोल भी जब्त किए हैं जो पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










