
दिल्ली में नए साल से 45 दिन तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर, कई सड़कों पर डायवर्जन
AajTak
दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर नए साल से बंद रहने वाला है. जाम की स्थिति पैदा ना हो, इसलिए पुलिस ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. कुछ दूसरी सड़कों के जरिए लोग अपनी यात्रा पूरी कर सकें, पुलिस ने इसका ध्यान भी रखा है.
दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर नए साल से बंद रहने वाला है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक 45 दिन तक ये फ्लाईओवर बंद रहेगा, ऐसे में दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली और कुछ दूसरे इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है. दरअसल, इस समय आश्रम फ्लाईओवर को नए डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने का काम चल रहा है, इसी वजह से यहां पर कुछ दिनों के लिए यातायात बंद रहने वाला है. हालांकि, लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए पुलिस ने एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जब तक दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर बंद रहेगा, लोग रिंग रोड के दोनों कैरिज्वे का यातायात के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे. आम लोगों से कहा गया है कि वे कुछ समय के लिए सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही अपने वाहनों की पार्किंग करें. अगर अस्पताल, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने की तैयारी है तो यात्रा को पहले से प्लान करके चलें. इसके साथ ही आश्रम फ्लाईओवर को जोड़ने वाली कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जा सकता है. इनमें बाहरी रिंग रोड, डीएनडी फ्लाईओवर, मथुरा रोड और आश्रम चौक से गुजरने वाले दोनों तरफ के कैरिजवे शामिल हैं.
फ्लाईओवर बंद जरूर है, लेकिन कुछ दूसरी सड़कों के जरिए लोग अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं. पुलिस ने इसको लेकर एक डिटेल गाइडलाइन जारी की है. उसके मुताबिक-
- जिन यात्रियों को बदरपुर से रिंग रोड और सराय काले खां जाना है, वो माता मंदिर मार्ग का प्रयोग करें.
- जो यात्री बदरपुर, सरिता विहार और जामिया की ओर से आ रहे हैं, उन्हें कैप्टन गौड़ मार्ग, लाजपत नगर और एम्स जाने के लिए यू टर्न लेना होगा.
- जिन यात्रियों को चिराग दिल्ली और आईआईटी से नोएडा जाना होगा, उन्हें रिंग रोड का इस्तेमाल करना होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










