
दिल्ली में धौलाकुआं के पास था भूकंप का केंद्र, पहले भी यहां महसूस हुए हैं झटके, आसपास है झील
AajTak
भूकंप से आए तेज झटकों के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई ऊंची इमारतों के लोग घरों से बाहर निकल गए. एक्स पर एक पोस्ट में, दिल्ली पुलिस ने कहा,
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई. जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में था. एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था. सुबह 5:36 बजे आया ये भूकंप पांच किलोमीटर की गहराई पर था. गनीमत की बात ये है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.
अधिकारी ने बताया कि जिस इलाके में भूकंप का केंद्र था वहां आस पास एक झील है, जहां हर दो से तीन साल में भूकंप की घटनाएं होती रही हैं. एक अधिकारी ने बताया कि 2015 में भी इस इलाके में 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था.
लोग घरों से बाहर निकले
भूकंप से आए तेज झटकों के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई ऊंची इमारतों के लोग घरों से बाहर निकल गए. एक्स पर एक पोस्ट में, दिल्ली पुलिस ने कहा, "हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं." दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन पर कॉल करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: Earthquake in Delhi: तेज गड़गड़ की आवाज, गलियों में भागते लोग और दहशत... लोगों से जानिए कैसा था दिल्ली-NCR में आया भूकंप का मंजर
क्या बोले दिल्ली-एनसीआर के लोग

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










