
दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, बीच सड़क पर छात्रा को मारी गोली, वीडियो बनाते रहे लोग
AajTak
दिल्ली के संगम विहार में स्कूल से घर आ रही छात्रा को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अमानत अली नाम का मुख्य आरोपी यूपी के मेरठ का रहने वाला है. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने बात करना बंद कर दिया था, इसलिए उसे खत्म करने का फैसला लिया था.
देश की राजधानी दिल्ली में भी झारखंड के दुमका जैसी वारदात सामने आई है. यहां अमानत अली नाम का शख्स एक स्कूली छात्रा से बातचीत करता था. जब उसने बातचीत बंद कर दी तो अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे खत्म करने का फैसला किया. पीड़िता के पिता ने बताया कि जब आरोपी मेरी बेटी को गोली मार रहे थे तो देखने वाले इस वारदात का वीडियो बना रहे थे, किसी ने भी मेरी बेटी को नहीं बचाया. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वह यूपी के मेरठ का रहने वाला है.
डीसीपी साउथ ने बताया कि मुख्य आरोपी ने कबूल किया कि वह छात्रा के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था. छात्रा ने कुछ समय पहले उससे बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह दुखी और उसने छात्रा को खत्म करने का फैसला किया. इसलिए उसने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी बॉबी और पवन से संपर्क किया. अभी पुलिस मुख्य आरोपी से आगे की जानकारी हासिल कर रही है.
देखने वाले वीडियो बना रहे थे: पीड़िता के पिता
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर पीड़िता के पिता का बयान आया है. आजतक से बातचीत करते हुए पिता ने कहा कि एक हॉर्न भी बजता है तो वह उठ जाती है, बहुत डरी हुई है. उनके पिता ने बताया कि उसे दूसरी जगह भेज दिया है क्योंकि वह घटना से डरी हुई है. वह सिर्फ 16 साल की है. उसके कंधे में गोली लगी है, वो सोच रही है कि कैसे रहेगी. पिता ने आरोप लगाया कि वह देखने वाले वीडियो बना रहे थे, किसी ने भी मेरी बेटी की मदद नहीं की. मेरी पत्नी चिल्ला रही थी और बेटी रो रही थी.
आरोपी ने बेटी का पीछा किया: पीड़िता के पिता
उन्होंने बताया कि आरोपी ने मेरी बेटी का पहले इंस्टाग्राम पर और स्कूल में पीछा किया गया था. बीते 7 दिनों में पूरे परिवार ने बहुत ही मुश्किलों में सामना किया है. मेरी बेटी 11वीं क्लास में है. मैंने इसके लिए स्कूल की प्रिंसिपल से अनुरोध किया था, उन्होंने क्लास वर्क वाट्सएप पर भेजने का आश्वासन दिया. इस मामले में जो मुख्य आरोपी है अली वह तीसरी गली का आवारा लड़का है. वह हमारे मोहल्ला में सभी को परेशान करता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










