
दिल्ली में दिनदहाड़े सेल्स एग्जीक्यूटिव को किडनैप करने की कोशिश, रॉड से पीटा, चिल्लाने पर लोगों ने बचाया
AajTak
देश की राजधानी में मारपीट और अपहरण के प्रयास का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोपियों ने पीड़ित को पहले तो दिनदहाड़े लोहे की रॉड से पीटा और फिर उसे एक गाड़ी में डालकर किडनैप करने की कोशिश की. हालांकि, चिल्लाने पर लोगों ने उसे किसी तरह बचा लिया.
देश की राजधानी दिल्ली में मारपीट और किडनैपिंग की कोशिश का डराने वाला केस सामने आया है. आरोपियों ने ना सिर्फ पीड़ित की बुरी तरह से पिटाई की, बल्कि उसे किडनैप करने की कोशिश भी की. हालांकि, जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगने के बाद लोगों ने उसे किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचा लिया. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक घटना उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके की है. यहां ब्रेड बनाने वाली एक कंपनी के 26 वर्षीय सेल्स एग्जीक्यूटिव पंकज चौहान को पीटने के बाद उसका अपहरण करने की कोशिश की गई. पंकज शनिवार की दोपहर 2.30 बजे के करीब भोजन करने के लिए संगम विहार जा रहा था. जैतपुर गांव में उसे एक गाड़ी के पास 4 लोग खड़े दिखाई दिए. इनमें से 3 को वह पहले से जानता था. एक आरोपी उस कंपनी में ही ड्राइवर है, जिसमें पंकज काम करता है.
मदद के लिए चिल्लाने पर लोगों ने बचाया
किसी बात पर पंकज की आरोपियों में शामिल आलोक से बहस हो गई. इसके बाद उन्होंने पंकज को लोहे की रॉड से बीच सड़क पर पीटा. मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पंकज को जबरन एक गाड़ी में डाल दिया और आगे बढ़ गए. गाड़ी में बैठे पंकज के सामने आरोपियों ने कहा कि वे उसे यमुना नदी में फेंक देंगे. इतना सुनने के बाद घबराए पंकज ने मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया. पंकज की चीखें सुनकर कुछ लोगों ने गाड़ी रोक कर उसे बचा लिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
इन चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पंकज का मेडिकल कराया गया. उसने बताया कि चार लोगों ने लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भलस्वा निवासी आलोक (22), उसके भाई योगेंद्र (25) और मुकुंदपुर निवासी करण (21) और सीलू (23) के रूप में हुई है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








