
दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटर की टक्कर से युवक की मौत
AajTak
दिल्ली के आरके पुरम इलाके में सड़क हादसे में 29 साल के युवक की मौत हो गई. तमिल संगम मार्ग पर सड़क पार करते समय एक स्कूटर ने उसे टक्कर मार दी. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी स्कूटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन जब्त कर लिया है. लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 29 साल के युवक की मौत हो गई. यह हादसा आरके पुरम इलाके के तमिल संगम मार्ग पर हुआ. पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई जब युवक सड़क पार कर रहा था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान जमना उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है, जो आरके पुरम का ही निवासी था. हादसे के समय वह तमिल संगम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान एक स्कूटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटर चला रहा व्यक्ति श्याम कुमार (50) भी आरके पुरम का ही रहने वाला है.
सड़क हादसे में युवक की मौत
हादसे के बाद आरोपी श्याम कुमार ने जिम्मेदारी दिखाते हुए एक ऑटो रिक्शा की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के बेटे की शिकायत पर आरके पुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाह ड्राइविंग) और 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी स्कूटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और स्कूटर को जब्त कर लिया है.
सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह हादसा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







