
दिल्ली में डेढ़ साल की बच्ची के लिए कॉन्स्टेबल बना 'भगवान', आग की लपटों से ऐसे बचाई जान
AajTak
गैस पाइपलाइन में रिसाव की वजह से घर में आग लगी थी. घटना के दौरान घर में महिला खुशी और उसकी डेढ़ साल की भतीजी के अलावा अन्य सदस्य भी थे. आग लगने के कुछ मिनट बाद अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए जबकि महिला और डेढ़ साल की बच्ची फंसी रह गई.
दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल बने जान पर खेल कर डेढ़ साल की बच्ची की जान बचा ली. रविवार रात पालम गांव के एक घर में आग लगने की सूचना के बाद कॉन्टेबल भगवान सहाय अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पहले तो उन्होंने सूचना देने वाली महिला को बचाया फिर आग की लपटों के बीच से डेढ़ साल की बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











