
दिल्ली में डबल मर्डर, ढाबा मालिक और मासूम बेटे की हत्या, नौकर फरार
AajTak
Delhi Double Murder: दिल्ली ढाबा मालिक और उसके दो साल के बेटे की हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है. वारदात के बाद से नौकर और कुछ कीमती सामान भी गायब है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
दिल्ली के नबी करीम इलाके में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां ढाबा मालिक और उसके 8 साल के बेटे की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद उसका नौकर और कुछ कीमती सामान भी गायब है. ये वारदात उस दौरान हुई जब परिवार के अन्य तीन सदस्य शुक्रवार रात द्वारका गए थे.
दरअसल, नबी करीम पुलिस को दोपहर 02.45 बजे सूचना मिली कि वुडलैंड होटल के सामने आराकाशा रोड गली नंबर 6 में रहने वाले ढाबा मालिक अनुज (35 साल) और उसके बेटे रौनक (8 साल) की लाश पड़ी है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ढाबा अंदर से बंद मिला.
परिजन लौटे तो बंद मिला ढाबा
पहली मंजिल पर जहां मालिक रहता था. वहां खून से लथपथ बाप-बेटे के शव पड़े थे. गर्दन पर हमले के निशान थे. अनुज की पत्नी, एक बेटी और अनुज की मां कल रात द्वारका गई थी. जब वो सभी लौटे तो ढाबा अंदर से बंद मिला. अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस के शक के घेरे में नौकर
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मुख्य संदिग्ध नौकर है. हाल ही में ढाबा मालिक ने उसे काम पर रखा था. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. नौकर फरार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










