
दिल्ली में डबल मर्डर... एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दूसरे को गोली मारी
AajTak
दिल्ली के संगम विहार में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बता दें कि आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से कई वार किए. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
देश की राजधानी दिल्ली डबल मर्डर से दहल गई. साउथ दिल्ली के संगम विहार में जहां आरोपियों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदकर बेरहमी से मार डाला. वहीं खजूरी खास इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
पहला केस साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके का है. जहां शुक्रवार शाम एक 26 साल के युवक को बदमाशों ने घेर लिया. युवक अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी. उसके शरीर पर चाकुओं से एक के बाद एक कई बार हमले किए. युवक चीखता रहा, चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी. संगम को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान 26 वर्षीय संगम के रूप में हुई है.
वारदात के बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत FIR दर्ज कर ली है. इसके साथ ही पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है. वारदात साउथ दिल्ली के संगम विहार में हुई. यहां रतिया मार्ग पर बेख़ौफ़ होकर 3 बदमाशों ने युवक संगम पर हमला किया था.
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिवार वाले सदमे में हैं. युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पिता अपने बेटे को याद कर फफक पड़ते हैं.
य़ुवक के सीने में मारी गोली
दूसरी घटना दिल्ली के खजूरी खास की है. पुलिस के मुताबिक हमें सूचना मिली कि गली नं. 21, बी-ब्लॉक श्री राम कॉलोनी में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. मौके पर जाकर देखा तो युवक के सीने में गोली लगी हुई थी. वह खून से लथपथ था. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सोहेल (19 साल) के रूप में हुई है. वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहता था. सोहेल कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










