
दिल्ली में झगड़े के दौरान 20 साल के युवक को घोंपा चाकू, CCTV में कैद हुई वारदात
AajTak
दिल्ली के गोकुलपुरी में लड़ाई-झगड़े के दौरान 20 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली. फिलहाल उनकी तलाश जारी है.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में 20 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक का शव बुधवार रात को भागीरथी विहार में सड़क किनारे मिला था. जिसकी पहचान माहिर उर्फ इमरान के रूप में हुई है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, माहिर के शरीर से काफी ज्यादा खून निकला हुई था. साथ ही शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान थे.
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि माहिर की हत्या फैजल नामक युवक और उसके साथियों ने की है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में एक फ्लेक्स बोर्ड की दुकान में काम करने वाले माहिर का फैजल और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ. जिसके बाद उन लोगों ने उसे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस को फैजल और उसके साथियों के बारे में तब पता चला जब माहिर का शव मिलने के बाद उन्होंने जांच शुरू की और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. उसमें साफ दिखा कि फैजल और उसके साथियों के साथ माहिर का झगड़ा हो रहा है. फिर उन लोगों ने उसे चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया. इसी के साथ चश्मदीदों ने भी फैजल का ही नाम पुलिस को बताया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
शख्स की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या
वहीं दूसरी तरफ, पश्चिमी दिल्ली में कुछ लोगों के समूह ने एक व्यक्ति को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान सागरपुर इलाके के रहने वाले सौरव उपाध्याय उर्फ ऋषि के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सोमवार को जनकपुरी थाने को एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाए जाने के संबंध में मेडिको-लीगल (एमएलसी) मामले की सूचना मिली थी. जांच करने पर पता चला कि कुछ दिन पहले सौरव का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था. जिसमें कथित व्यक्तियों को सौरव और उसके दोस्तों ने पीटा था. इसी बात का बदला बाद में उन लोगों ने सौरव से लिया और उसे मार डाला.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










