
दिल्ली में जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार, अब 'रेड जोन' में राजधानी
AajTak
इस जहरीली धुंध ने राजधानी को ‘रेड जोन’ में धकेल दिया है, जिस वजह से दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों में एक बन गई है. केंद्रीय प्रदूषक नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को कई हिस्सों में एक्यूआई का स्तर 400 के पार चला गया. एक्यूआई का 400 के पार जाने का मतलब है कि हवा जहरीली श्रेणी में आ गई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. शनिवार को शहर के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार चला गया. इस तरह राजधानी में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है.
इस जहरीली धुंध ने राजधानी को ‘रेड जोन’ में धकेल दिया है, जिस वजह से दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों में एक बन गई है. केंद्रीय प्रदूषक नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को कई हिस्सों में एक्यूआई का स्तर 400 के पार चला गया. एक्यूआई का 400 के पार जाने का मतलब है कि हवा जहरीली श्रेणी में आ गई है.
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में हर दिन शाम को चार बजे दर्ज किया जाने वाला 24 घंटे का औसत एक्यूआई शनिवार को 361 अंक रहा. इससे दिल्ली देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रदूषित शहर बन गई. इससे पहले शुक्रवार को एक्यूआई का स्तर 322 था.
लेकिन शनिवार को शाम पांच बजे दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 से ज्यादा रहा. राजधानी के 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में प्रदूषकों का स्तर कई इलाकों में सबसे अधिक रहा. वजीरपुर में एक्यूआई 420, बुराड़ी में 418, विवेक विहार में 411, नेहरू नार में 406 अलीपुर में 4004 और आईटपीओ पर 402 दर्ज किया गया.
हवा की गुणवत्ता का अनुमान जताने वाले डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के मुताबिक, पराली जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गया है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पंजाब में 100 जगह पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं. हरियाणा में 18 जगह और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 164 जगह पराली जलाई गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










