
दिल्ली में जलभराव से बड़ा हादसा, बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत
AajTak
दिल्ली के मुकुंदपुर चौक पर बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक मुकुंदपुर में एक ग्राउंड में बारिश का पानी भरा गया था. उसी में ये बच्चे नहाने गए थे. सभी जहांगीर पुरी के एच-ब्लॉक के रहने वाले थे.
दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव होने से शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे मुकुंदपुर चौक में बड़ा हादसा हो गया. यहां बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक मुकुंदपुर में एक ग्राउंड में बारिश का पानी भरा गया था. उसी में ये बच्चे नहाने गए थे. डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए एक कॉन्स्टेबल पानी में कूद भी गया था लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो गई.
एसटीओ राम गोपाल ने बताया कि जब हमारी पेट्रोलिंग यूनिट लौट तो लोगों ने बताया कि तीन बच्चे मेट्रो निर्माण स्थल पर खाई में डूब हैं. उन्हें बाहर निकाला गया और बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. तीनों बच्चों की पहचान 13 वर्षीय पियूष, 10 वर्षीय निखिल और 13 साल के आशीष के रूप में हुई है. सभी जहांगीर पुरी के एच-ब्लॉक के रहने वाले थे.
दिल्ली सरकार ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी संबंधित जिला मजिस्ट्रेट, I&FC विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन, दिल्ली पुलिस और अन्य विभाग अलर्ट मोड पर हैं. लगातार कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है. दिल्ली में एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की गई हैं. अब तक 4346 लोगों और 179 पशुधन को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया है.
निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. ये इलाके पूरी तरह से खाली करा लिए गए हैं. लोगों को बाढ़ की स्थिति के बारे में बताने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है. ऐसे हर स्थान पर पुलिसकर्मियों और सीडीवी को तैनात करके सलाह दी जा रही है. लोगों को नदी के पानी से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं.
यमुना का पानी बेला रोड, राजकिशोर रोड, सिविल लाइंस, रेड फोर्ट (आउटर रिंग रोड), यमुना बाजार, ISBT कश्मीरी गेट, शंकराचार्य रोड, मजनू का टीला, खड्डा कॉलोनी, बाटला हाउस, विश्वकर्मा कॉलोनी, शिव विहार, खजूरी कॉलोनी, सोनिया विहार, किंग्सवे कैंप, जीटीबी नगर, राजघाट के पास, जलभराव, वजीराबाद, भैरव रोड और मोनेस्ट्री मार्केट में घुस चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










