
दिल्ली में छह साल के बच्चे की हत्या, आरोपी बोले- 'सपना आया था गला रेत दो'
AajTak
नशे की हालत में दो लोगों ने बच्चे की हत्या कर दी. जिस बच्चे को मारा गया है, वो साथी मजदूर का बेटा था. दोनों आरोपी पकड़े गए हैं. पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने कहा कि सपना आया था कि गला रेत दो. बच्चे की उम्र छह साल की थी. घटना दिल्ली की लोधी कॉलोनी की है.
दिल्ली की लोधी कॉलोनी में शनिवार रात दो युवकों ने एक छह साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपी बच्चे को लेकर सीआरपीएफ की निर्माणधीन इमारत में लेकर पहुंचे थे. फिलहाल, दोनों को पुलिस ने गिरफ्त कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर हैरान रह गई. आरोपी बोले- 'मुझे सपना आया था कि बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दो'
पुलिस के मुताबिक, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12.40 बजे पीसीआर को एक सिक्योरिटी गार्ड ने फोन किया और बताया कि यहां लोधी कॉलोनी में सीआरपीएफ की एक बिल्डिंग निर्माणाधीन है. यहां एक बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई है. घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी जय कुमार और अमर कुमार को सीआरपीएफ के जवानों और दूसरे लोगों ने पकड़ लिया है. मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की. जब पुलिस ने हत्या करने का कारण पूछा तो एक ने बोला- 'उसे सपना आया कि एक बच्चे का गला काट दे, इसलिए हमने बच्चे की हत्या कर दी है.'
बिल्डिंग निर्माण का काम करते थे दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय बिहार के कटिहार का रहने वाला है. जबकि अमर सहरसा का रहने वाला है. दोनों निर्माणाधीन बिल्डिंग में सीमेंट कटर का काम करते थे. जांच में पता लगा कि दोनों को नशे की आदत थी और वह अक्सर नशे में रहा करते थे.
बच्चे के माता-पिता भी बिल्डिंग में रहते और मजदूरी करते हैं
पुलिस ने बताया कि, जिस बच्चे की हत्या हुई उसके माता-पिता भी उसी बिल्डिंग में मजदूरी करते हैं और वहीं रहते हैं. मूलत: यूपी के बरेली के रहने वाले हैं. शनिवार रात करीब 10.30 बजे दोनों आरोपी खाना खा रहे थे तो बच्चा वहां से गुजर कर अपने शेड की तरफ जा रहा था. इन लोगों ने उसे अपने पास बुलाया. बच्चा इन्हें जानता था तो तुरंत दोनों के पास चला गया. धारदार हथियार से दोनों ने मिलकर उसकी गर्दन रेत दी. दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










