'दिल्ली में चलेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी', जानें केजरीवाल सरकार का प्लान
AajTak
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने कमर्शियल एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे प्राइवेट नंबर वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. एक सार्वजनिक नोटिस में, विभाग ने बाइक टैक्सियों को दिल्ली में चलने के प्रति आगाह किया है और चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
केजरीवाल सरकार ने हाल ही में दिल्ली में बाइक टैक्सी पर पूरी तरह रोक लगा दी है. साथ ही पकड़ने जाने पर कंपनी और चालक पर भारी-भरकम चालान का प्रावधान भी किया है. इस सबके बीच अब जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर सिर्फ ई-बाइक टैक्सी नजर आएंगी. कारण, दिल्ली सरकार द्वारा तैयार की जा रही एग्रीगेटर नीति में केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बाइक टैक्सी के रूप में चलाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को कहा कि दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए एग्रीगेटर नीति अपने अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा. वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "एग्रीगेटर नीति, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है, इन वाहनों को नियमित करने के लिए मानदंड लाने की योजना बना रही है. नीति एग्रीगेटर्स के लिए ऑन-बोर्ड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को अनिवार्य बनाएगी और टिकाऊ परिवहन को प्रोत्साहित करेगी, जिस पर हमारा ध्यान है. नीति को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, लेकिन निश्चित रूप से आगे एक लंबा रास्ता तय करना होगा."
बता दें कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने कमर्शियल एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे प्राइवेट नंबर वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. एक सार्वजनिक नोटिस में, विभाग ने बाइक टैक्सियों को दिल्ली में चलने के प्रति आगाह किया है और चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
कार्रवाई के बारे में बात करते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसे वाहनों की पहचान करना मुश्किल है क्योंकि इन पर कोई ऐसा विशिष्ट चिह्न नहीं होता है. फिलहाल, हमारी टीमें ऐसे लोगों की पहचान कर चालान काट रही हैं."
वहीं आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम पांच बजे तक पांच बाइक टैक्सियों के चालान काटे गए. मंगलवार को ऐसी 23 बाइक टैक्सियों का चालान किया गया. परिवहन विभाग ऐसे दोपहिया वाहनों को नहीं चलाने के लिए एग्रीगेटर्स को भी लिखेगा.
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एग्रीगेटर्स यह जांच नहीं करते हैं कि वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) है या वे सड़कों पर चलने योग्य हैं या नहीं. ज्यादातर बाइक टैक्सी ऐसी होती हैं जो सेकंड या थर्ड हैंड खरीदी जाती हैं. इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि वे दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए अनुपयुक्त हैं. राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण में दोपहिया वाहनों का बहुत बड़ा योगदान है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










