
दिल्ली में घटे कोरोना केस, बाजरों में ताक पर कोविड प्रोटोकॉल, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
AajTak
दिल्ली में कोरोना संक्रमण अब काबू में होता नजर आ रहा है. बीते 24 घंटे में दिल्ली में महज 135 नए केस सामने हैं, वहीं 7 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा अब 24,907 तक पहुंच गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट देखी जा रही है. बीते 24 घंटे में कुल 135 नए कोविड केस सामने आए हैं, वहीं कोरोना संक्रमण की दर 0.18 फीसदी तक पहुंच गई है. यह दर 16 फरवरी के बाद सबसे कम है. 16 फरवरी को यह दर 0.17 फीसदी थी. हालांकि कोरोना पर काबू होते हालात के बीच लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन भी करते नजर आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 7 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से कुल होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 24,907 हो गया है. जबकि 30 मार्च के बाद एक दिन में होने वाली मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है. 30 मार्च को महज 4 मौतें हुई थीं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










