
दिल्ली में घटी वाहनों की संख्या, सड़क हादसे भी हुए कम... सरकारी रिपोर्ट में खुलासा
AajTak
रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में 42.95% आबादी को सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच हासिल थी, जो 2022-23 में घटकर 40.80% रह गई. हालांकि, 2023-24 में यह आंकड़ा सुधरकर 45.83% तक पहुंच गया. वहीं, दिल्ली मेट्रो की औसत दैनिक सवारियां 2015-16 में 2.62 मिलियन से बढ़कर 2023-24 में 5.78 मिलियन तक पहुंच गईं.
दिल्ली सरकार की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में प्रति 1,000 लोगों पर वाहनों की संख्या 2015-16 में 530 से घटकर 2023-24 में 373 रह गई है. इसी अवधि में सड़क हादसों की संख्या भी 2015 के 8,085 से घटकर 2022 में 5,560 हो गई.
दिल्ली स्टेट फ्रेमवर्क इंडिकेटर रिपोर्ट, जिसे हाल ही में निदेशालय आर्थिक एवं सांख्यिकी ने जारी किया, में बताया गया है कि डीटीसी और क्लस्टर बसों का बेड़ा 2015-16 के 5,842 से बढ़कर 2023-24 में 7,485 हो गया. हालांकि, बसों की औसत दैनिक सवारियां इस दौरान 4.59 मिलियन से घटकर 4.24 मिलियन रह गईं.
वहीं, दिल्ली मेट्रो की औसत दैनिक सवारियां 2015-16 में 2.62 मिलियन से बढ़कर 2023-24 में 5.78 मिलियन तक पहुंच गईं.
रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में 42.95% आबादी को सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच हासिल थी, जो 2022-23 में घटकर 40.80% रह गई. हालांकि, 2023-24 में यह आंकड़ा सुधरकर 45.83% तक पहुंच गया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रिपोर्ट का लक्ष्य है कि 2030 तक सभी लोगों को सुरक्षित, किफायती, सुलभ और टिकाऊ परिवहन प्रणाली उपलब्ध कराई जाए और सड़क सुरक्षा में सुधार हो. इसमें विशेष ध्यान महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों जैसी संवेदनशील श्रेणियों की ज़रूरतों पर होगा.
वाहनों के प्रति 1,000 आबादी पर अनुपात 2015-16 में 530 था, जो 2022-23 में घटकर 370 तक पहुंचा और 2023-24 में हल्की बढ़त के साथ 373 हो गया. रिपोर्ट ने इस गिरावट का कारण नहीं बताया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










