
दिल्ली में घटी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 1000 से भी कम आए केस
AajTak
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना की संक्रमण दर में कमी दर्ज की गई है. इस दौरान कुल 970 नए मामले दर्ज किए गए.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है. हालांकि इस मरीज की मौत भी हो गई. बीते 24 घंटे में 1238 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं. राहत की बात यह है कि इस दौरान संक्रमण दर में कमी दर्ज की गई है.
दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 970 नए मामले आए हैं. इस दौरान कोरोना की संक्रमण दर 3.4 फीसदी दर्ज की गई, जोकि 10 मई को 4.3 फीसदी दर्ज हुई थी. दिल्ली में इस समय कुल 5202 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 161 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 4071 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.
मंगलवार को मिले थे 1,118 नए मामले
बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 1118 नए मामले दर्ज किए गए थे और कोरोना की संक्रमण दर 4.3 फीसदी थी. कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो इस दौरान कुल 29,037 टेस्ट किए गए हैं. इनमें 19,740 RT-PCR और 9,297 रेपिड एंटीजन टेस्ट से किए गए हैं. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कुल 31,011 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं. इनमें से 3,003 पहली डोज, 13,129 दूसरी डोज और 14,879 बूस्टर डोज हैं. इसके अलावा 15-17 उम्र के बच्चों को भी 1,305 डोज लगाई गई हैं.
दिल्ली में 5,202 एक्टिव केस
दिल्ली में अब तक कुल 18,97,141 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से 18,65,755 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं 26,184 मरीजों की मौत हो चुकी है. इस समय दिल्ली में 5,202 एक्टिव केस हैं. राजधानी दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की बात करें तो ये बढ़कर 1,882 हो चुके हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










