
दिल्ली में गरमाई सियासत! एमसीडी में LG के अधिकार को लेकर क्यों भिड़ गए हैं AAP और BJP?
AajTak
दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर एमसीडी में एलजी के अधिकार बढ़ाने को लेकर नया प्रपोजल लाने की तैयारी का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और एमसीडी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने आ गए हैं. इसी साल एमसीडी के चुनाव होने हैं और एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर एमसीडी के कानून में संशोधन कर उपराज्यपाल (एलजी) के अधिकार बढ़ाने की तैयारी का आरोप लगाया है.
आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी और विधायक दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि बीजेपी ये मान चुकी है कि उसे एमसीडी इलेक्शन में हार मिलेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी एक नया प्रपोजल लाई है जिसके अनुसार चुनाव के बाद एमसीडी में भी एलजी के निर्णय को ही अंतिम निर्णय माना जाएगा.
दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी ये मान चुकी है कि एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत तय है. इसीलिए दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश की तरह एमसीडी का पावर भी अपने हाथ में लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा होता है कि यदि स्टैंडिंग कमेटी ने किसी प्रपोजल को पास कर दिया है तो उसे जमीनी स्तर पर लागू कर दिया जाए. दुर्गेश पाठक ने दावा किया कि नए प्रपोजल के अनुसार चुनाव के बाद एमसीडी में हर प्रपोजल एलजी के पास करने के बाद ही लागू किया जा सकेगा.
उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी चुनाव जीतने की उम्मीद छोड़ देती है तो अक्सर वह चुनकर आने वाली सरकार की शक्तियों को ही खत्म करने का प्रयास करती है. दुर्गेश पाठक ने कहा कि देश के इतिहास में बीजेपी ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी को पता है कि एमसीडी चुनाव में उनकी जमानत जब्त होने वाली है. पहले इन्होंने इस चुनाव से भागने की कोशिश की.
दुर्गेश पाठक ने कहा कि मार्च में चुनाव होना था लेकिन वे चुनाव से भाग गए. उन्होंने कहा कि फिर सोचा कि चुनाव से कब तक भागते रहेंगे तो ऐसा करते हैं कि चुनी हुई सरकार को मिलने वाली पावर ही छीन लेते हैं. दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मार्च में उन्होंने कहा कि हम तीनों एमसीडी को एक करना चाहते हैं. हमने कहा कि वह तो चुनाव के बाद भी हो सकता है तब उन्होंने कहा कि चुनाव रोककर ही एकीकरण करेंगे.
उन्होंने कहा कि इन्हें लगा कि शायद पांच से छह महीनों में कुछ बदलाव हो जाए लेकिन स्थिति और खराब होती चली गई. आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी ने कहा कि वसूली और बढ़ती चली गई, कूड़ा गंदगी और बढ़ता चला गया और अब उनकी बची कुची जीत की संभावना भी खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भी ये मान लिया है कि एमसीडी में इस बार तो आम आदमी पार्टी ही आएगी इसलिए वे एमसीडी चुनाव के बाद सत्ताधारी दल को मिलने वाली पावर छीनने का प्रपोजल ला रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










