
दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा दो करोड़ पार, 71 लाख ने लिए दोनों डोज
AajTak
कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान ने देश में 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया. वहीं दिल्ली में ये आंकड़ा 2 करोड़ पार कर चुका है. 23 अक्टूबर तक दिल्ली में 1,28,93,327 लोगों को पहली और 71,53,455 को दूसरी डोज लगाई गई है.
हाल ही में देश में कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया. यानि देश में 100 करोड़ लोगों को टीका दिया जा चुका है. हालांकि सिर्फ 21 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जिन्हें दोनों डोज लगे हैं. भारत की इस उपलब्धि में अलग-अलग राज्यों का अपना योगदान है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो 23 अक्टूबर तक दिल्ली में कुल 2,00,46,782 डोज वैक्सीन लगाई गई है. इनमें से 1,28,93,327 लोगों को पहली और 71,53,455 को दूसरी डोज लगाई गई है. दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं. इस हिसाब से 85.95% आबादी को कोरोना का पहला जबकि 47.68% को दोनों टीके लग चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










