
दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 16% के पार, टेस्टिंग से लेकर आइसोलेशन तक जानें आस्पतालों में कैसी है तैयारी?
AajTak
पूरे देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी बढ़ते कोरोना केस ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. दिल्ली में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 16 फीसदी से भी ज्यादा हो गया है. दिल्ली सरकार ने भी कमर कस ली है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है.
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में तो पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 16 फीसदी से भी ज्यादा हो गया है. कोरोना के मामलों में अचानक आई इस तेजी ने दिल्ली सरकार को अलर्ट कर दिया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना, इन्फ्लूएंजा या फ्लू के लक्षण दिखने पर लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी है.
रविवार को राजधानी में कोरोना के 2667 टेस्ट किए गए. इसमें से 429 सैंपल पॉजिटिव आए. यानी जांच किए गए कुल सैंपल्स में से 16.09 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. संक्रण के चलते एक मरीज की मौत भी हुई. इस बीच 249 कोरोना मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए.
87 मरीज दिल्ली के अस्पतालों में
हालांकि, जितनी तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों या संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या में उतना इजाफा फिलहाल नहीं हुआ है. दिल्ली की बात करें तो फिलहाल 87 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं.
अभी 1 फीसदी मरीज ही हैं भर्ती
दिल्ली के अस्पतालों में इस वक्त कोरोना मरीजों के लिए 7,989 बेड्स की व्यवस्था है. यानी अस्पताल में भर्ती मरीजों की तादाद कुल बेड्स के मुकाबले सिर्फ 1 फीसदी है. अभी भी दिल्ली में 98.91 प्रतिशत बेड खाली हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










