
दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा बीते 6 महीने का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2726 नए केस
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में कोविड संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से तेज होने लगी है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 2726 नए केस सामने आए हैं, जबकि कोविड-19 की वजह से 6 मरीजों की मौत हो गई.
दिल्ली में कोविड एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. एक ओर जहां कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं कोविड से होने वाली मौतें अब डराने लगी हैं. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 2726 नए केस सामने आए हैं, जबकि कोविड-19 की वजह से 6 मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही राजधानी में अब कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8840 हो गई है.
दिल्ली में कोरोना के केसों ने करीब साढ़े 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. स्वास्थ्य विभाग से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2 फरवरी के बाद आज इतने केस मिले हैं. गुरुवार को कोविड के 2726 नए मरीज मिले हैं, इससे पहले 2 फरवरी को 3028 केस आए थे.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 18 हजार 960 लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए. इसके साथ ही दिल्ली में कोविड की पॉजिटिविटी रेट 14.38 फीसदी हो गई है. जबकि 24 घण्टे के दौरान 6 मरीजों की मौत हुई है.
दिल्ली में एक्टिव केसों का भी बढ़ा ग्राफ
अगर कोरोना के एक्टिव केसों के बारे में बात की जाए तो दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 8840 हो गई है. जो कि बीते करीब 6 महीने में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 6 फरवरी को 8869 एक्टिव केस थे.
देशभर में कोविड के मरीजों का हाल

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







