
दिल्ली में कोरोना के 4 मरीज, नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए कराया जा रहा है जीनोम सीक्वेंसिंग
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन जारी करने के मुद्दे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसी गाइडलाइन जारी करना व्यर्थ होगा जो इंप्लीमेंट ना हो सके. एनफोर्समेंट के नाम पर पब्लिक की हरासमेंट होने लगती है.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में फिलहाल कोरोना के 4 मरीज भर्ती हैं. नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है और सैंपल लैब भेजे गए हैं. उन्होंने गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे लोगों और 60 से ज्यादा की उम्र वालों को भीड़ वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी.
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन जारी करने के मुद्दे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'ऐसी गाइडलाइन जारी करना व्यर्थ होगा जो इंप्लीमेंट ना हो सके. एनफोर्समेंट के नाम पर पब्लिक की हरासमेंट होने लगती है.' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से चार दिन पहले जो चर्चा हुई, उसके मुताबिक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले सामने आए हैं, जो ओमीक्रॉन का ही एक सब-वेरिएंट है. इसका संक्रमण बहुत ज्यादा सीरियस बीमारी का रूप नहीं ले रहा.
'दिल्ली में रोजाना 400 से 500 सैंपल टेस्ट किए जा रहे'
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में रोजाना 400 से 500 सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें से 5 से 7 कोरोना पॉजिटिव मामले रोजाना दर्ज हो रहे हैं. पॉजिटिविटी रेट 1% से भी कम है. आज की तारीख में दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के कुल 4 मरीज भर्ती हैं. जो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं. दिल्ली में कोरोना के जितने भी मामले सामने आ रहे हैं उनके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का ही दिल्ली में भी पालन किया जा रहा है. केंद्र का मानना है कि कोई भी राज्य ऐसा कदम न उठाए जिससे देश में पैनिक की क्रिएट हो. इसलिए दिल्ली सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. व्यवस्था मजबूत करने के लिए अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी करवा ली गई है. मुझे लगता है कि नया वेरिएंट सीरियस नहीं है, अगर उस वेरिएंट से कोई संक्रमित भी होता है तो चिंता की बात नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










