
दिल्ली में कोरोना की बड़ी उछाल, एक दिन में 10.9% बढ़ गया पॉजिटिविटी रेट, महाराष्ट्र में दो की मौत
AajTak
दिल्ली में कोरोना वायरस के 24 घंटे में 509 केस सामने आए हैं लेकिन इसका पॉजिटिविटी रेट टेंशन बढ़ाने वाला है. इस दर में एक दिन में 10.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. हालांकि एमसीडी का कहना है कि कोरोना को लेकर किसी को डरने की जरूरत नहीं है. जो लोग संक्रमित हो रहे हैं, वे जल्दी ठीक भी हो रहे हैं.
दिल्ली में कोरोना के केसों में गुरुवार को बड़ा उछाल देखने को मिला. यहां 24 घंटे में 509 लोग पॉजिटिव पाए गए लेकिन पॉजिटिविटी रेट 26.54 फीसदी पहुंच गई. यह दर इसलिए डराने वाली है क्योंकि एक दिन पहले यह 15.64 फीसदी ही थी यानी पॉजिटिविटी रेट 24 घंटे के भीतर 10.9 फीसदी बढ़ गई. जानकारी के मुताबिक 1918 लोगों की कोरोना की जांच की गई थी, जिसमें 509 लोग संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि इस वायरस से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है. अभी दिल्ली में 1795 एक्टिव केस है.
एमसीडी अस्पतालों में नोडल ऑफिसर तैनात
वहीं एमसीडी भी कोरोना से लड़ने के लिए अपनी तैयारी कर ली है. मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बताया कि दिल्ली में अभी कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. उन्होंने बताया कि एमसीडी के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए अभी 3011 बेड मौजूद हैं, इनमें से 1477 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है. कोरोना संबंधी व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है. मेयर ने बताया कि कोरोना के अभी जो मरीज आए हैं, उनमें मामूली लक्षण देखने को मिले हैं. मरीज 3 से 4 दिनों में ठीक हो रहे हैं. ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों से मेरी अपील है कि वे कोविड गाइडलाइंस का पालन करें.
महाराष्ट्र में कोविड के केस घटे
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 569 लोग पॉजिटिव हो गए. हालांकि एक दिन पहले प्रदेश में 711 लोग पॉजिटिव हुए थे. राज्य में अब कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 81,46,870 हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,451 हो गई है. विभाग के मुताबिक पॉजिटिव लोगों की संख्या सबसे ज्यादा मुंबई में है. यहां पिछले 24 घंटों में 211 नए मामले और एक मौत दर्ज की गई वहीं दूसरी मौत पुणे में हुई. हालांकि महाराष्ट्र की कोरोनो वायरस मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है.
देश में 24 घंटे में 4,435 नए केस

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







