दिल्ली में कोरोना काल से पहले के मुकाबले 20 प्रतिशत कम हुआ प्रदूषण: रिपोर्ट
AajTak
सीएसई की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इस साल भी सर्दियों के सीजन की शुरुआत में ही मनाई जा रही है. अभी तापमान में गर्मी और हवा के कारण पटाखों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी.
अक्टूबर का महीना लगभग बीतने को है और इसी के साथ सर्दियों ने भी दस्तक दे दी है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण का मुद्दा उठने लगा है. कारण, सर्दियां बढ़ने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण एक बड़ी चुनौती बन जाता है. इस बीच सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) द्वारा गुरुवार को जारी एक नई रिपोर्ट में राहतभरी जानकारी सामने आई है. कारण, इस रिपोर्ट के अनुसार सर्दियों के दिल्ली की हवा में औसत पीएम 2.5 प्रदूषण कोरोना काल से पहले की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत कम दर्ज किया गया है.
सीएसई की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इस साल भी सर्दियों के सीजन की शुरुआत में ही मनाई जा रही है. अभी तापमान में गर्मी और हवा के कारण पटाखों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी. हालांकि लंबे समय तक बारिश (सितंबर के अंत और अक्टूबर में) के कारण खेतों में पड़ी पराली जलाने से समस्या बढ़ सकती है.
दिल्ली और एनसीआर में 1 जनवरी 2015 से शुरू होने वाली लगातार सात सर्दियों और पूर्व-शीतकालीन रुझानों के आधार पर ये मूल्यांकन किया गया है. यह क्षेत्र के 81 एयर क्वालिटी मॉनिट्रिंग स्टेशनों से उपलब्ध रियल टाइम आंकड़ों पर आधारित है.
हवा में PM 2.5 की एकाग्रता घटी
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना काल से पहले 1 अक्टूबर से 28 फरवरी तक PM 2.5 की एकाग्रता 180-190 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के आसपास रहती थी. तब से यह घटकर 150-160 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गई है. सीएसई की रिसर्च एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर अनुमिता रॉय चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट का उद्देश्य ट्रेंड और इस क्षेत्र में सर्दियों में प्रदूषण व उससे पहली प्रदूषण के स्तर को समझना है.
सीएसई ने कहा कि PM 2.5 औसतन अभी भी 150 प्रतिशत (60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) अधिक है और वार्षिक मानक (40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से लगभग चार गुना अधिक है. वहीं जब प्रदूषण चरम पर हो तो ने मौसमी औसत के समान ही रुझान दिखाया. यह अलग-अलग स्टेशनों पर 800 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर को पार कर जाता था. यह पिछली तीन सर्दियों के दौरान 700-800 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रेंज में दर्ज किया गया है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










