
दिल्ली में कालिंदी कुंज से स्वच्छता का आह्वान... यमुना तट पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन
AajTak
कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों ने रैलियों, स्वच्छता अभियानों और जागरूकता शिविरों के माध्यम से 10,000 से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मंत्री पाटिल ने कहा कि भारत में स्वच्छता केवल स्वास्थ्य या पर्यावरण का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता और संस्कृति की आत्मा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के तट पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना की उपस्थिति में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम नमामि गंगे अभियान के तहत नदी संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था.
कार्यक्रम में मंत्री पाटिल ने कहा कि भारत में स्वच्छता केवल स्वास्थ्य या पर्यावरण का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता और संस्कृति की आत्मा है. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके जीवन मूल्यों- सेवा, सादगी और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नदी संरक्षण अब केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज का सामूहिक कर्तव्य बन गया है.
उन्होंने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता और स्वच्छता के सिद्धांतों को आज भी राष्ट्र का मार्गदर्शन बताते हुए यमुना नदी के पुनरुद्धार को सांस्कृतिक आस्था और पर्यावरणीय चेतना का संगम बताया.
कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों ने रैलियों, स्वच्छता अभियानों और जागरूकता शिविरों के माध्यम से 10,000 से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करने का संकल्प लिया. हज़ारों नागरिक स्वयंसेवक के रूप में आगे आए और गंगा की सफाई में योगदान दिया.
सरकार के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी को जीवनदायिनी और स्वच्छ बनाने के लिए 10 प्रमुख परियोजनाओं में से 9 पूरी हो चुकी हैं. ओखला, कोंडली, रिठाला और कोरोनेशन पिलर में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अब पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं. इसके अलावा नदी के किनारों की नियमित सफाई, जल पुनर्चक्रण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के ठोस कदम भी उठाए गए हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










