
दिल्ली में कल फिर बारिश की संभावना लेकिन कम नहीं होगी गर्मी, जानिए क्यों नहीं घट रहा तापमान
AajTak
IMD की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में तापमान एक बारिश फिर मौसम बदलने वाला है. नई दिल्ली में कल, 16 मई को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 दर्ज किया जा सकता है.
उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है. हालांकि, IMD की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने नई दिल्ली में बारिश की बात कही है, लेकिन बारिश के बीच भी दिल्लीवालों को 42 डिग्री वाले टॉर्चर से राहत नहीं मिलेगी.
दिल्ली में कब होगी बारिश मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कल यानी 16 मई को हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 17 मई को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 18 मई को नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी. 18 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जाएगा.
पूरे हफ्ते दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
बारिश के बीच भी क्यों तापमान में नहीं आएगी कमी? आमतौर पर जब बारिश होती है तो तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाती है, लेकिन नई दिल्ली में बारिश के बीच भी तापमान में कमी दर्ज नहीं की जाएगी. मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बारिश के बीच भी तापमान में गिरावट न होना और गर्मी होने के पीछे उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाएं जिम्मेदार हैं. राजस्थान से आनेवाली हवाएं गर्मी लेकर आ रही हैं. वहीं, अगर बारिश की बात करें तो एक बहुत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल बन रहे हैं और हल्की बारिश हो रही है. यही वजह है कि बारिश के बाद भी दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.
एनसीआर में होगी बारिश? नई दिल्ली में कल हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन अगर एनसीआर की बात करें तो इन इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो कल यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद में अगले कुछ दिनों तक तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच ही दर्ज किया जाएगा.
नोएडा: नोएडा में भी बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो कल नोएडा में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल नोएडा में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा में भी अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









