
दिल्ली में कब तक मिलने लगेगी 'स्पूतनिक वैक्सीन'? CM केजरीवाल ने दिया जवाब
AajTak
CM केजरीवाल ने कहा है ''उन्होंने (SPUTNIK) कहा है कि जून के महीने में कुछ टीके देंगे. उनका यहां पर प्रोडक्शन नहीं है. विदेश से जितने आएंगे, अभी तो वह इंपोर्ट कर रहे हैं, शायद अगस्त से उनकी प्रोडक्शन शुरू होगी, तो कुल इंपोर्ट जो वो करेंगे उसमें से एक हिस्सा दिल्ली को देंगे''
दिल्ली सरकार लगातार केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति पर सवाल उठा रही है. इसके साथ ही दिल्ली को पर्याप्त वैक्सीन न देने का आरोप भी लगा रही है. वैसे में दिल्लीवासी विदेशी वैक्सीन के इंतजार में हैं. रूसी वैक्सीन स्पूतनिक के बारे में किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए CM केजरीवाल ने कहा है, ''उन्होंने (SPUTNIK) कहा है कि जून के महीने में कुछ टीके देंगे. उनका यहां पर प्रोडक्शन नहीं है. विदेश से जितने आएंगे... अभी तो वह इंपोर्ट कर रहे हैं.... शायद अगस्त से उनकी प्रोडक्शन शुरू होगी.... तो कुल इंपोर्ट जो वो करेंगे उसमें से एक हिस्सा दिल्ली को देंगे.'' ब्लैक फंगस के बारे में बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा 'इसके टीके की बहुत कमी है. परसों करीब 1000 के करीब टीके आये थे, जबकि यह तो कुछ भी नहीं हैं, क्योंकि 1 दिन में एक आदमी को तीन से चार टीके की ज़रूरत पड़ती है. कल कोई टीका नहीं आया.'
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










