
दिल्ली में ऑड-ईवन लागू, Air Pollution को लेकर सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
AajTak
Delhi Pollution Latest Update: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को काबू में करने के लिए आप सरकार ने ऑड-ईवन फॉर्मुला लागू कर दिया है. लोगों को इसका पालन 13-20 नवंबर तक करना होगा.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है. आसमान में हर तरफ धुंध छाई हुई है. बाहर निकलते ही लोगों को आंखों में जलन हो रही है. इसी वजह से सरकार ने तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली में एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मुला लागू कर दिया गया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'वायु प्रदूषण को देखते हुए ऑड-ईवन वाहन प्रणाली 13 से 20 नवंबर तक एक हफ्ते के लिए लागू रहेगी.' प्रदूषण से तंग लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने इस पर कहा, 'प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली को एक हफ्ते (13-19 नवंबर) के लिए बंद करना बेहतर है.'
एक अन्य यूजर ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान क्यों नहीं ले रहा? पर्यावरणविद् केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे? दिवाली को अभी 5-6 दिन हैं... कोई पटाखा नहीं जलाया गया. हर साल दोष दिवाली पर मढ़ देते हैं, अब क्या?'

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











