
दिल्ली में इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, राजधानी में बारिश को लेकर भी आया अपडेट
ABP News
Delhi Weather News: आईएमडी ने बताया कि शहर के बेस स्टेशन, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है.
देश की राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार (16 फरवरी) इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान मौसमी सामान्य तापमान से काफी ऊपर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान औसत के आसपास या उससे नीचे रहा. आईएमडी ने बताया कि शहर के बेस स्टेशन, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है.
बेस स्टेशन ने 24 घंटे के तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की, जो अचानक से गर्मी के बढ़ने के संकेत हैं. इसी तरह, आयानगर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. IMD ने बताया कि लोदी रोड सहित अन्य स्टेशनों पर भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा, जहां तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस (5.2 डिग्री अधिक) और रिज पर 28.4 डिग्री सेल्सियस (5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक) दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान औसत के आसपास या उससे कम रहा. पालम और रिज में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.6 डिग्री सेल्सियस और 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था, जबकि अधिकांश अन्य स्टेशनों पर रातें सामान्य से ठंडी रहीं. आयानगर में न्यूनतम तापमान मात्र 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है, जबकि सफदरजंग और लोदी रोड में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.1 डिग्री सेल्सियस और 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से थोड़ा कम है.
दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता भी खराब बनी रही, समीर ऐप के मुताबिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 258 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है.

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












