
दिल्ली में इतने दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें, सरकार ने जारी की ड्राई डे की नई लिस्ट
AajTak
दिल्ली सरकार ने शनिवार को ड्राई डे की नई लिस्ट जारी की है. सरकार ने चुनावों और प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल से जून 2024 के बीच 5 ड्राई डे घोषित किए हैं. इन पांच ड्राई डे में से तीन ड्राई डे सिर्फ अप्रैल में हैं, जबकि एक मई और एक जून में है.
दिल्ली सरकार ने चुनावों और प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल से जून 2024 के बीच 5 ड्राई डे घोषित किए हैं. इन पांच ड्राई डे में से तीन ड्राई डे सिर्फ अप्रैल में हैं, जबकि एक मई और एक जून में है.
दिल्ली में मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले 23 मई की शाम 6 बजे से 25 मई की शाम 6 बजे तक और फिर 4 जून, 2024 को लोकसभा चुनाव के मतगणना दिवस के कारण ड्राई डे घोषित किया गया है. इसके अलावा, लोकसभा चुनाव के कारण दिल्ली में 100 मीटर की दूरी के अंदर मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की शाम 6 बजे तक ड्राई डे रहेगा.
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी से सट्टे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बागपत जिलों से 100 मीटर की दूरी पर लोकसभा चुनाव के चलते 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की शाम 6 बजे तक चुनाव खत्म होने के 48 घंटे पहले ड्राई डे रहेगा. निर्धारित दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी.
इन दिन रहेगा ड्राई डे
ईद-उल-फितर- 11 अप्रैल
राम नवमी- 17 अप्रैल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










