
दिल्ली में आज सीजन की सबसे भयंकर गर्मी, तापमान 41 डिग्री पहुंचा, लू ने तोड़ा रिकॉर्ड
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. आज इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे धूप से बचें और पर्याप्त पानी पीएं. अगले 2-3 दिनों बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
अप्रैल के महीने में ही दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं. आज यानि 8 अप्रैल (मंगलवार) सीजन की अब तक सबसे गर्म दिन रहा. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. एक दिन पहले (सोमवार) को पारा 40 डिग्री को पार गया था. बीते कुछ दिनों से तापमान में रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि देखी जा रही है.
मौसम विभाग ने क्या जानकारी दी?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग मौसम स्टेशन ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. अयनागर और पालम में भी तापमान क्रमशः 40.4 डिग्री और 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: आप जिस महीने मां के पेट में आए, उस महीने का मौसम तय करता है आपका बॉडी फैट... स्टडी
पालम में रात को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है. लोधी रोड पर हालांकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि, यह भी अधिकतम सीमा के करीब रहा.
दिल्ली के सभी मौसम स्टेशनों पर बीते 24 घंटे में कोई भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. संभावनाएं हैं कि अगले 24 घंटे भी बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क बना रहेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










