
दिल्ली में आज कंपकंपी वाली सर्दी, खतरनाक हुआ AQI का लेवल
AajTak
दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और घना कोहरा देखा गया है. इसके साथ ही प्रदूषण की चादर भी छाई हुई है.
उत्तर भारत में शीतलहर और शुष्क सर्दी का कहर जारी है. फिलहाल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है. आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा. IMD के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा और तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर जारी है.
राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की हल्की परत छाई हुई है. बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरे में रह रहे हैं. आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे सामान्य दृश्यता 600 मीटर थी. अधिकांश रनवे पर रनवे की विजिबिलिटी 1000 मीटर से कम है. आईजीआई एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी की प्रक्रिया जारी है.उड़ानों के परिचालन पर अब तक कोई असर नहीं है.
बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दिसंबर की शुरुआत से ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी हुई. इसके असर से उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट आ गई. सर्दी की शुरुआत के लिए ये बर्फबारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, जो पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई. जैसे ही यह पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा, बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के हिस्सों में फैलने लगी, जिससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई.
देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 22-23 दिसंबर के दौरान शीतलहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसके साथ ही जम्मू क्षेत्र, हरियाणा उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण शीतलहर को लेकर चेतावनी है.
दिल्ली में सुबह 5.30 बजे दिल्ली का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और सुबह 7 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 700 मीटर रही जो पिछली रात के 300 मीटर से बेहतर है. विभिन्न रनवे पर रनवे दृश्यता 1000 मीटर से 2000 मीटर के बीच है इसलिए उड़ान परिचालन सामान्य है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










