
दिल्ली में आंधी ने बढ़ाई मुसीबत, जामा मस्जिद का गुंबद क्षतिग्रस्त, कई इलाके अंधेरे में डूबे
AajTak
दिल्ली में आंधी और भारी बारिश की वजह से कई पेड़ उखड़ गए. जामा मस्जिद का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया. बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कई इलाके अंधेरे में डूब गए.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई लेकिन इस दौरान हवा के तेज झोंकों ने काफी नुकसान भी पहुंचाया. तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिर गए जिससे आवागमन बाधित हो गया तो वहीं कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.
तेज आंधी के कारण जामा मस्जिद इलाके में काफी नुकसान की खबर है. इलाके में कई पेड़ गिर गए तो वहीं जामा मस्जिद का गुंबद भी क्षतिग्रस्त हो गया है. जामा मस्जिद का गुंबद तीन भाग में टूट गया. टूटे गुंबद के कुछ हिस्से गिरने से उसकी चपेट में आकर दो से तीन लोग घायल भी हुए हैं. दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा है कि तीन भाग में टूटे गुंबद के दो भाग गिर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि गुंबद का तीन में से एक भाग अभी भी अटका हुआ है जो कभी भी गिर सकता है. अगर ये गिरा तो सामने की दीवार को नुकसान पहुंचाएगा. सैयद अहमद बुखारी ने ये भी पुष्टि की है कि गुंबद का हिस्सा गिरने की वजह से इसकी चपेट में आकर दो से तीन लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि गुंबद के अटके हिस्से को नीचे लाने के संबंध में ASI के DG को पत्र लिखेंगे.
तेज आंधी के कारण हुए हादसे में एक की मौत
जामा मस्जिद इलाके में ही तेज आंधी के कारण हुए हादसे में एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक जब तेज आंधी चल रही थी और बारिश हो रही थी, वह व्यक्ति अपनी बालकनी में खड़ा था. इसी बीच तेज आंधी के कारण ऊपर से बालकनी का कुछ हिस्सा उस पर आ गिरा. इस घटना में उसकी मौत हो गई है.
सांसद की कार पर गिरा पेड़, उखड़े ट्रैफिक बूथ

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










