
दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन तेज, 175 संदिग्ध नागरिकों की हुई पहचान
AajTak
दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का पता लगाने के लिए गहन तलाशी और जानकारी एकत्र करने के लिए डिस्ट्रिक्ट फॉरेन सेल, स्पेशल यूनिट्स और पुलिस की टीमें गठित की गई हैं. पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान करने, हिरासत में लेने के प्रयास तेज कर दिए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने ऐसे 175 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की है, ये आउटर दिल्ली में रह रहे थे. पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये सभी बिना किसी लीगल डॉक्यूमेंट के यहां रह रहे थे.
दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का पता लगाने के लिए गहन तलाशी और जानकारी एकत्र करने के लिए डिस्ट्रिक्ट फॉरेन सेल, स्पेशल यूनिट्स और पुलिस की टीमें गठित की गई हैं. पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान करने, हिरासत में लेने के प्रयास तेज कर दिए हैं.
पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान घर-घर जाकर जांच की. जांच में 175 लोग संदिग्ध पाए गए, उनसे गहन पूछताछ की गई है और उनके डॉक्यूमेंट्स की भी सावधानीपूर्वक जांच और वेरिफिकेशन किया जा रहा है. उनकी पहचान प्रमाणित करने के लिए टीमों को उनके मूल स्थानों पर भेजा गया है.
पुलिस ने बताया कि इस तरह की सघन जांच जारी रहेगी. संदिग्धों के डॉक्यूमेंट्स की बारीकी से जांच की जाएगी. जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










