
दिल्ली में अभी से 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान... इस दिन हल्की बारिश से राहत मिलने के आसार
AajTak
शुक्रवार को दिल्ली का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. यह सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक था. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
राजधानी दिल्ली में गर्मी का असर जारी है. शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.1 डिग्री अधिक था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
शुक्रवार को दिल्ली का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. यह सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक था. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर संतोषजनक रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार शाम 6 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. AQI यदि 0 से 50 के बीच हो तो ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










