
दिल्ली में अब 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की छूट, नवरात्रि को लेकर रेखा सरकार का फैसला
AajTak
दिल्ली सरकार ने नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों में लाउडस्पीकर बजाने की समय सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे कर दी है. यह छूट 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लागू रहेगी. कुछ दिनों पहले भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मरवाह ने नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की थी, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके.
दिल्ली सरकार ने नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों और फंक्शन्स में लाउडस्पीकर बजाने की समय सीमा बढ़ा दी है. पहले यह सीमा रात 10 बजे तक थी, लेकिन अब इसे देर रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है. यह छूट 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लागू रहेगी.
दिल्ली में पहले लाउडस्पीकर केवल रात 10:00 बजे तक चल सकते थे, लेकिन अब इसे देर रात 12 बजे तक बजाने की अनुमति होगी. त्योहारों में संगीत बजाने को लेकर यह दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला है.
12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की छूट
नए नियम के अनुसार, धार्मिक फंक्शन्स में अब रात 10 बजे की जगह 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाया जा सकेगा. यह समयसीमा 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लागू रहेगी. इस फैसले का उद्देश्य त्योहारों में भजन, कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में संगीत बजाने में आसानी प्रदान करना बताया गया है.
नवरात्रि और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार बेहद सक्रिय है. कुछ दिनों पहले भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मरवाह ने नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद करने की मांग भी उठाई थी.
मीट की दुकानें बंद करने के लिए सीएम को लिखा पत्र उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली की सभी मीट बेचने वाली दुकानों को नवरात्रि के दिनों में बंद किया जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके. मरवाह ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी पत्र भेजेंगे और बजरंग दल और हनुमान दल की मदद से मीट की दुकानों को बंद कराए जाने की कोशिश की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










