
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, 4.25 करोड़ की ठगी, 5 जालसाज गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक हाई-टेक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी निवेश और आईपीओ योजनाओं के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए लूट रहा था. इस मामले में अब तक 4.25 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह लोगों को शेयर और आईपीओ में ऊंचे रिटर्न का लालच देकर फंसाता था. उनके पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर कंबोडिया स्थित संचालकों के पास भेज देता था. इस तरह गिरोह ने चार करोड़ 25 लाख रुपए की चपत लगाई है.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि ये गिरोह कई म्यूल अकाउंट्स यानी खच्चर खातों के जरिए पैसे को घुमाकर अंततः विदेशी वॉलेट में ट्रांसफर कर देता था. ये खाते अलग-अलग राज्यों के लोगों के नाम पर खोले गए थे. पुलिस ने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनका मास्टरमाइंड कंबोडिया में बैठा है.
आरोपियों की पहचान विक्रम (40), मुकुल (33), अक्षय (29), हरि किशन सिंह (38) और मंगू सिंह (27) के रूप में हुई है. पुलिस जांच के दौरान पहला सुराग हरियाणा के जींद से मिला, जहां से विक्रम पकड़ा गया. इसके बाद मुकुल को जीरकपुर (पंजाब) और अक्षय को ऊना (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया. हरि किशन सिंह को अमृतसर और मंगू सिंह को सीकर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया.
डीसीपी के मुताबिक, यह गिरोह सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं में शामिल करता था. एक पीड़ित आर. चौधरी ने बताया कि उसे एक सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उसे निवेश के नाम पर ठगा गया. शुरुआत में छोटे-छोटे मुनाफे दिखाकर भरोसा जीता गया, लेकिन जैसे ही उसने मुनाफा निकालने की कोशिश की, लेन-देन रोक दिए गए.
पीड़ित ने 10.7 लाख रुपए ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एटीपे जैसे मैसेजिंग ऐप्स पर ग्रुप बनाकर म्यूल अकाउंट बनाने वालों को जोड़ते थे. इन खातों के जरिए ठगी गई रकम को पहले अलग-अलग बैंकों में भेजा जाता था और फिर उसे क्रिप्टोकरेंसी (यूएसडीटी) में बदलकर कंबोडिया में बैठे विदेशी संचालकों के वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










