
दिल्ली: मासूम की गर्दन पर चाकू रखा और 12 लाख के कैश-गहने लूटकर फरार हो गए बदमाश
AajTak
दिल्ली के पालम में लूटपाट की सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां घर में घुसे बदमाशों ने मासूम के गले पर छुरा रख दिया और घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने घर में करीब 20 मिनट तक लूटपाट की.
राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में लूटपाट का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. पालम में घर में घुसे बदमाशों ने मासूम के गले पर चाकू रख दिया और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान दो लाख कैश और दस लाख से ज्यादा के जेवर लूटकर बदमाश फरार हो गए. उन्होंने घर में मौजूद महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की. महिला के सिर पर पानी की बोतल से वार कर उन्हें बेहोश कर दिया. दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, पालम के साधनगर इलाके में पुरुषोत्तम अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनका घर ग्राउंड फ्लोर पर है. पुरुषोत्तम अपने बेटे मनीष के साथ कहीं बाहर गए हुए थे. घर में उनकी पत्नी स्वाति और उनका नवजात बेटा मौजूद था. इसी दौरान उनके घर में कुछ लोग बिजली का मीटर देखने के बहाने आए. बदमाशों ने अंदर आते ही चाकू निकाल लिया और महिला की गोद से बच्चे को अपने कब्जे में लेकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया. बदमाशों ने घर में करीब 20 मिनट तक लूटपाट की.
बदमाशों ने इस दौरान घर में रखा कैश और गहने लूट लिए. बदमाशों को भागता देख महिला शोर मचाने लगी, तो बदमाश ने शीशे की बोतल से महिला के सिर पर कई वार किए. चश्मदीद महिला के मुताबिक, इन बदमाशों ने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था. मौके पर पहुंची ने लूटपाट के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










