
दिल्ली: मनीष मर्डर केस में बड़ा खुलासा, केस वापस ना लेने पर की थी चाकुओं से गोदकर हत्या
AajTak
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली इलाके में रहने वाले मनीष (25 साल) की शनिवार शाम तीन आरोपियों ने सरेआम चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी थी. आरोपियों के नाम फैजान, बिलाल और आलम हैं. हत्या करने के बाद आरोपियों ने गली में चीखते हुए कहा था कि मार दिया है. लाश उठा लो.
दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में मनीष हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने दावा है कि हत्या करने वाले तीन आरोपी लगातार मनीष पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे. जब मनीष ने केस वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. तीनों आरोपी घटना के बाद सीसीटीवी में कैद हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने ट्रेस किया और पूछताछ के बाद पूरी घटना से पर्दा उठा दिया है.
पुलिस के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली इलाके में रहने वाले मनीष (25 साल) की शनिवार शाम तीन आरोपियों ने सरेआम चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी थी. आरोपियों के नाम फैजान, बिलाल और आलम हैं. हत्या करने के बाद आरोपियों ने गली में चीखते हुए कहा था कि मार दिया है. लाश उठा लो, दो और को मारेंगे. हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसमें दिख रहा था कि कैसे आरोपी मनीष पर एक के बाद एक चाकू से हमला कर रहे हैं.
कोर्ट में चल रहा था मोबाइल छीनने का मामला
मनीष का गुनाह सिर्फ इतना था कि वो अपने खिलाफ हुए अपराध पर अदालत में गवाही दे रहा था. परिवार वालों के मुताबिक, 1 साल पहले मनीष से उसका मोबाइल छीन लिया गया था. उस दौरान भी उसके ऊपर चाकू से हमले हुए थे, उसकी गर्दन और पेट पर चाकू से वार किया गया था. पुलिस ने तब मनीष की शिकायत दो आरोपी कासिम और मोहसिन को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि अब कासिम और मोहसिन के करीबी मनीष पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे.
केस वापस ना लेने पर परिवार तक को धमकी मिली थी
आए-दिन उसके परिवार को धमकी देते रहते थे. मनीष ने अदालत में एप्लीकेशन देकर शिकायत भी दी थी और बताया था कि कैसे उसे धमकियां दी जा रही हैं. सितंबर में मनीष की कोर्ट में तारीख थी और उससे पहले इन दोनों आरोपियों के परिवार के लोग मनीष के घर पहुंचे और उसको केस वापस लेने के लिए धमकाने लगे. ऐसा ना करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










