
दिल्ली: ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 डॉक्टर समेत 10 अरेस्ट
AajTak
दिल्ली में ब्लैक फंगस (Black Fungus) के नकली इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह के 10 सदस्य पकड़े गए हैं. इसमें से दो तो डॉक्टर हैं.
कोरोना काल में भी लोग अपने फायदे के लिए किस तरह लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं, इसका एक और ताजा मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने जानलेवा ब्लैक फंगस बीमारी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार है, जिसमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं. ये लोग ब्लैक फंगस का नकली इंजेक्शन बेच रहे थे. इन्होंने ऐसे करीब 400 फर्जी इंजेक्शन मजबूर लोगों को बेचे थे. दिल्ली के निजामुद्दीन से नकली ब्लैक फंगस के करीब 400 इंजेक्शन मरीजों को बेचने वाले दो डॉक्टर समेत कुल 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने इनके पास से 3500 फर्जी ब्लैक फंगस और रेमेडिसिविर के इंजेक्शन भी बरामद किए हैं. ये नकली इंजेक्शन दोनों डॉक्टर ही बनाते थे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










