
दिल्ली: ब्लैक फंगस और कोरोना को लेकर एक्शन में आप सरकार, बच्चों पर होगी खास नजर
AajTak
दिल्ली के पॉश मालवीय नगर की पीटीएस कॉलोनी में 50 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जो हर तरह की सुविधाओं से लैस होगा. इसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल भी खासतौर पर होगा, जो सेंटर में भर्ती माता-पिता के बच्चों से संबंधित समस्याओं का निदान करेगा. जिससे बच्चों में कोई संक्रमण न फैले. बच्चों के संक्रमित हो जाने की दशा में यह पैनल उनके इलाज में मदद करेगा.
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. नोएडा, गाजियाबाद के साथ ही दिल्ली के पॉश इलाकों में बच्चों की सुविधाओं वाले कॉविड केयर सेंटर शुरू किए जा रहे हैं. हालांकि अभी तक 18 साल से नीचे के नाबालिग बच्चों को कोविड सेंटर में रखे जाने से संबंधित कोई गाइडलाइन नहीं है. दिल्ली के पॉश मालवीय नगर की पीटीएस कॉलोनी में 50 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जो हर तरह की सुविधाओं से लैस होगा.ब्लैक फंगस के खिलाफ दिल्ली सरकार की तैयारी वहीं ब्लैक फंगस बीमारी के बढ़ते मामलों को लेकर गुरुवार को दिल्ली के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ सीएम केजरीवाल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. सीएम ने कहा कि हमें इस बीमारी को बढ़ने से भी रोकना है और जिनको ये बीमारी हो रही है उन्हें जल्द से जल्द बेहतर इलाज देना है. इस बीमारी की रोकथाम और इलाज के लिए बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए- 1- ब्लैक फंगस के इलाज के लिए LNJP, GTB और राजीव गांधी अस्पताल में सेंटर बनाए जाएंगे 2- इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का पर्याप्त मात्रा में प्रबंध 3- बीमारी से बचाव के उपायों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










