
दिल्ली ब्लास्ट: NIA ने आतंकी डॉक्टर उमर के मददगार को किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक और सफलता मिली है. एजेंसी ने एक और आरोपी सोयब को गिरफ्तार किया है. सोयब ने ब्लास्ट करने वाले आतंकी डॉक्टर उमर उन नबी को वारदात से ठीक पहले छिपने की जगह और लॉजिस्टिकल सपोर्ट देने का काम किया था. इस मामले में ये सातवीं गिरफ्तारी है.
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच कर रही एजेंसी एनआईए को बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है जो ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर उन नबी को वारदात से ठीक पहले छिपने की जगह और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा था. ये इस मामले में सातवीं गिरफ्तारी है. इससे पहले NIA उमर उन नबी के 6 करीबी सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सोयब है, जो हरियाणा के फरीदाबाद के धौज इलाके का रहने वाला है. NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि सोयब ने मुख्य आतंकी डॉक्टर उमर उन नबी को ब्लास्ट से ठीक पहले सुरक्षित ठिकाना (शरण) दिया था और लॉजिस्टिकल सपोर्ट भी मुहैया कराया था. इसमें रहने की जगह, आने-जाने की सुविधा और अन्य जरूरी मदद शामिल थी.
10 नवंबर को लाल किला के पास हुए इस कार ब्लास्ट में कई लोगों की जान गई थी और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. घटना के तुरंत बाद NIA ने मामले की जांच को अपने हाथ में लिया था. एजेंसी आत्मघाती बम विस्फोट के संबंध में विभिन्न सुरागों की तलाश में देश के कई राज्यों में छापेमारी कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










