
दिल्ली ब्लास्ट के बाद रडार पर अल फलाह यूनिवर्सिटी, छात्रों में खौफ, पुलिस ने चेयरमैन को भेजा समन
AajTak
दिल्ली विस्फोट की जांच के केंद्र में अल फलाह यूनिवर्सिटी है.
दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद हरियाणा स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच के केंद्र में आ गई है. यूनिवर्सिटी पर लगे "व्हाइट कॉलर" टेरर मॉड्यूल के आरोपों के बाद संस्थान के छात्रों और कर्मचारियों में डर और अनिश्चितता का माहौल है.
पीटीआई के मुताबिक, चूंकि यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं का सीजन चल रहा है इसलिए अधिकांश छात्रों और कर्मचारियों के पास कैंपस में रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. हालांकि कुछ छात्र डर के कारण घर लौट गए हैं, जबकि जो कैंपस में हैं उनके लिए क्लासेस केवल एक औपचारिकता बनकर रह गई हैं.
एक एमबीबीएस छात्र ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि अधिकांश छात्र अभी भी परिसर में हैं और जो भी क्लासेस चल रही हैं वो महज एक औपचारिकता भर हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट की आंच MP तक... अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन का भाई अरेस्ट, हैदराबाद में छिपा था
चेयरमैन को समन
जांच में आई विसंगतियों को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को दो समन जारी किए हैं. उनकी भूमिका यूनिवर्सिटी के कामकाज और उससे जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों से जुड़ी कई विसंगतियों को स्पष्ट करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








