
दिल्ली ब्लास्ट: अफगानिस्तान में छिपे इस 'आतंकी डॉक्टर' तक पहुंची NIA, इंटरपोल से मांगी मदद
AajTak
Delhi Red Fort Blast: लाल किले के बाहर हुए धमाके की साजिश से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है. इस हमले के पीछे सिर्फ एक आत्मघाती हमलावर नहीं, बल्कि विदेश से ऑपरेट किया जा रहा एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल था. इसी कड़ी में अब अफगानिस्तान में छिपे डॉ. मुजफ्फर राथर पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है.
दिल्ली के लाल किला के पास हुए भीषण धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों ने इस हमले के लिए लॉजिस्टिकल मदद और फंडिंग देने के आरोपी डॉ. मुजफ्फर राथर को पकड़ने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है. उसके खिलाफ जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है. वो पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ है. दक्षिण कश्मीर का रहने वाला है.
डॉ. मुजफ्फर राथर को एनआईए कोर्ट भगोड़ा अपराधी घोषित कर चुका है. एनआईए की जांच में सामने आया है कि उसने अफगानिस्तान से दिल्ली हमले की साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी. वो लॉजिस्टिक्स, फंडिंग, कम्युनिकेशन और प्लानिंग से लेकर आतंकियों के बीच समन्वय तक में सक्रिय था. आत्मघाती हमला करने वाले डॉ. उमर उन नबी के सीधे संपर्क में था.
इतना ही नहीं उसे लगातार निर्देश दे रहा था. उमर नबी ने अफगानिस्तान स्थित हैंडलर्स और मुजफ्फर राथर के समर्थन से आत्मघाती हमला किया. इस नेटवर्क ने न सिर्फ फंडिंग मुहैया कराई, बल्कि एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन के जरिए बम बनाने और ऑपरेशनल रणनीति से जुड़ी जानकारियां भी साझा की थी. मुजफ्फर राथर अगस्त में भारत छोड़कर दुबई होते हुए अफगानिस्तान चला गया.
जांच अधिकारियों को शक है कि वो वहां सुरक्षित ठिकानों में छिपा हुआ है. विदेश से ही आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसने टेरर मॉड्यूल के लिए फंड जुटाने में मदद की थी. करीब 6 लाख रुपए का योगदान आतंकी फाइनेंशियल पूल में दिया. साल 2021 में वह डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई और उमर के साथ तुर्की भी गया था.
वहां से बाहरी हैंडलर्स से संपर्क साधने की कोशिश की गई. हालांकि, उस वक्त वे अफगानिस्तान नहीं पहुंच पाए, लेकिन जांच एजेंसियों का मानना है कि यह यात्रा उनके कट्टरपंथी बनने और नेटवर्क तैयार करने की प्रक्रिया का हिस्सा थी. इसके बाद फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी के आरोपियों ने भारी मात्रा में केमिकल जमा किए. इनमें अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर शामिल था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










